लिट्टीपाड़ा में “जन समाधान दिवस” का आयोजन, विभिन्न विभागों ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

लिट्टीपाड़ा में “जन समाधान दिवस” का आयोजन, विभिन्न विभागों ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

Johar News Times
2 Min Read

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़):-उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, पाकुड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, लिट्टीपाड़ा परिसर में “जन समाधान दिवस” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आम जनता एवं लाभुकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्राप्त आवेदनों को स्वीकार किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजय कुमार ने की।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करना है। जन समाधान दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शीघ्र कार्रवाई एवं निष्पादन हेतु हस्तगत किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, आवेदक एवं लाभुक अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर उपस्थित हुए।

लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए।

उपायुक्त महोदया, पाकुड़ के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक विशेष जनता दरबार/जन समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Share This Article