2 April 2026 | कोल्हान की आवाज

जोहार कोल्हान की आवाज

Johar News Times
4 Min Read

1. टाटा स्टील: मिडिल ईस्ट युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित, लागत में बढ़ोतरी

टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने चिंता व्यक्त की है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब कंपनी के उत्पादन पर पड़ने लगा है। कच्चे माल की ढुलाई में बाधा आने से उत्पादन लागत बढ़ गई है। इसका सर्वाधिक असर टिनप्लेट कंपनी पर पड़ा है, जहाँ प्रोपेन गैस का स्टॉक मात्र दो दिन का बचा है। हालांकि, एमडी ने भरोसा दिलाया कि इसका असर कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -
Ad image

2. वित्तीय वर्ष 2026-27 का स्वागत और मेगा रिस्ट्रक्चरिंग

टाटा स्टील ने उड़ीसा के अंगुल प्लांट में नए वित्तीय वर्ष का स्वागत केक काटकर किया। एमडी टीवी नरेंद्रन और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने आगामी वर्ष का ऑपरेशन प्लान लॉन्च किया। इसी के साथ कंपनी ने अपने संगठनात्मक ढांचे (Organizational Structure) में बड़ा फेरबदल किया है:

  • चैतन्य भानु: वाइस प्रेसिडेंट (जमशेदपुर, गमहरिया, लुधियाना और मैटेलिक्स ऑपरेशंस)।
  • उज्जवल चक्रवर्ती: वाइस प्रेसिडेंट (टिनप्लेट, ट्यूब्स और कोल्ड रोलिंग)।
  • आशिष अनुपम: मार्केटिंग और सेल्स विंग की कमान।
  • पीयूष गुप्ता एवं प्रभात कुमार: लॉजिस्टिक्स और वेंडर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी।

3. गेल (GAIL) ने टाटा मोटर्स को दी संजीवनी

प्रोपेन की कमी से जूझ रहे टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के लिए गेल इंडिया लिमिटेड ने रिकॉर्ड 9 दिनों में पाइपलाइन बिछाकर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके साथ ही टाटा मोटर्स क्षेत्र का सबसे बड़ा प्लांट बन गया है जो गेल पीएनजी पर संचालित हो रहा है।

4. कोल्हान में हाथी की मौत और सुरक्षा के मुद्दे

  • हाथी की मौत: पश्चिमी सिंहभूम के जयंतगढ़ (मानिकपुर) में एक नर दंतैल हाथी का शव मिला है। शुरुआती जांच में करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
  • पुलिस अस्पताल की बदहाली: पूर्वी सिंहभूम जिले का एकमात्र पुलिस अस्पताल उद्घाटन के 5 महीने बाद ही बदहाल हो गया है। यहाँ न डॉक्टर हैं, न नर्स और न ही दवाइयां। सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।

5. अपराध और सड़क हादसे:

  • गिरफ्तारी: गोलमुरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सोनू कालिंदी को गिरफ्तार किया है।
  • वही दूसरी ओर मानगो में एक पेट्रोल पंप से ₹41,000 का तेल भरवाकर पिकअप वैन सवार फरार हो गए।
  • हत्या का विरोध: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूईडीह में सुभाष बांद्रा की हत्या के 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों और भाजपा नेता गीता बालमूचू ने थाने का घेराव किया।
  • हादसे: आजाद नगर में छज्जा गिरने से मनोहर दीवर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बिरसानगर में ट्रेलर की चपेट में आने से नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक अभिषेक डे की दर्दनाक मौत हो गई।

6. शिक्षा विभाग की कार्रवाई और अभिभावकों का प्रदर्शन

  • नियुक्ति रद्द: जिला शिक्षा विभाग ने करीमिया मुस्लिम मध्य विद्यालय और भारतीय मॉडल मवी (साकची) में सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण उसे तत्काल रद्द कर दिया है।
  • शिक्षकों की कमी: मॉडल स्कूल पटमदा में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज अभिभावकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। गणित, अंग्रेजी और संस्कृत जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
Share This Article