धनबाद सिविल कोर्ट को फिर बम उड़ाने से की धमकी, पुलिस ने की चप्पे-चप्पे की तलाशी ।

धनबाद सिविल कोर्ट को फिर बम उड़ाने से की धमकी, पुलिस ने की चप्पे-चप्पे की तलाशी ।

Johar News Times
2 Min Read

धनबाद। सिविल कोर्ट को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। सुबह 10 बजे धमकी भरा ईमेल आने के बाद धनबाद थाना की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली।

- Advertisement -
Ad image

डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे की टीम ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। कोर्ट का संचालन भी सामान्य रूप से जारी रहा। इससे पहले भी धनबाद कोर्ट को तीन बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने पहले की थी गिरफ्तारी

30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्री निवास लूकस को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने अपने ईमेल आईडी से 1100 से अधिक धमकी भरे ईमेल कोर्ट और अन्य सरकारी परिसरों को भेजे थे। उस गिरफ्तारी के बाद ऐसा लगा था कि अब धमकी नहीं आएगी, लेकिन सोमवार को फिर धमकी ईमेल ने पुलिस को सतर्क कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

- Advertisement -
Ad image

धमकी को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article