चांडिल (सरायकेला): भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के बीच चांडिल के शिक्षित बेरोजगार टेंपू एसोसिएशन ने मानवता की मिसाल पेश की है। बंगाली नववर्ष यानी ‘प्रथम वैशाख’ के पावन अवसर पर सोमवार को एसोसिएशन द्वारा चांडिल गोलचक्कर पर राहगीरों के लिए निःशुल्क प्याऊ सेवा की शुरुआत की गई।
भाजपा नेता आकाश महतो ने किया उद्घाटन

इस सेवा कार्य का शुभारंभ टेंपू संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता आकाश महतो ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। चांडिल गोलचक्कर एक व्यस्त इलाका है, जहाँ से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में प्याऊ की व्यवस्था किसी वरदान से कम नहीं है।
भीषण गर्मी में राहत की बूंदें
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। प्याऊ के माध्यम से राहगीरों, चालकों और आम जनता को ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। एसोसिएशन ने संकल्प लिया है कि वे भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्य जारी रखेंगे।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
इस पुनीत कार्य के दौरान टेंपू संघ के मनबोध महतो, अश्विनी महतो, रामकृष्ण प्रमाणिक, यमुना कुम्हार, बिहारी भाई, प्रवीण चौधरी, निर्मल महतो सहित कई सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने टेंपू चालकों के इस संगठित और सेवाभावी कदम की जमकर प्रशंसा की है।
जोहार न्यूज़ टाइम्स के साथ जुड़ें और झारखंड की हर सकारात्मक खबर की सटीक जानकारी पाएं। joharnewstimes.com
















