पश्चिमी सिंहभूम में 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर, अधिकारियों ने किया रक्तदान

पश्चिमी सिंहभूम में 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर, अधिकारियों ने किया रक्तदान

Johar News Times
1 Min Read

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर आज जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक पदाधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों ने स्वयं रक्तदान कर आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। इस दौरान चाईबासा के एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, चक्रधरपुर की एसडीएम श्रुति राज लक्ष्मी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत समेत कई अधिकारियों ने रक्तदान किया।

- Advertisement -
Ad image

जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर के एमटीसी भवन के अलावा झींकपानी, मंझारी, टोंटो, चक्रधरपुर और खूंटपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह शिविर आयोजित किया गया।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे आगे आकर रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Share This Article