जीटीएन न्यूज के सभी दर्शकों को सूचित किया जाता है कि आने वाले समय में जीटीएन न्यूज का नाम बदलकर “जोहार न्यूज टाइम्स” किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का सबसे पुराना और विश्वसनीय न्यूज प्लेटफॉर्म जीटीएन न्यूज, (घाटशिला टुडे नेटवर्क) जिसे वर्ष 2003 से आप सभी का स्नेह और विश्वास मिलता रहा है, अब उसी भरोसे को और मजबूत करते हुए नए स्वरूप में आपके सामने आ रहा है।

अब तक घाटशिला अनुमंडल की प्रमुख खबरें आप तक पहुंचाने वाला जीटीएन न्यूज, आने वाले समय में झारखंड के साथ-साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें भी नए अंदाज में प्रस्तुत करेगा। जन समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और राज्य-देश की बड़ी खबरों को पहले से अधिक प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है।

इसी क्रम में जीटीएन न्यूज का नाम बदलकर “जोहार न्यूज टाइम्स” किया जा रहा है। आने वाले समय में आप हमारी खबरें जोहार न्यूज टाइम्स के नाम से देख सकेंगे।

वर्ष 2003 से संचालित हमारा मूल प्लेटफॉर्म जीटीएन (घाटशिला टुडे नेटवर्क) ही अब नए नाम जोहार न्यूज टाइम्स के रूप में आपके सामने आएगा।

अगले लगभग 6 महीनों तक हम आपको इस बदलाव से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे। उसके बाद हमारा न्यूज प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर पूरी तरह जोहार न्यूज टाइम्स के नाम से ही दिखाई देगा।

आपका स्नेह और विश्वास हमारे लिए हमेशा प्रेरणा रहा है।

धन्यवाद।
प्रबंधक
जीटीएन न्यूज / जोहार न्यूज टाइम्स