कपाली में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, एनसीबी-पुलिस की संयुक्त छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

कपाली में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, एनसीबी-पुलिस की संयुक्त छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली इलाके में गुरुवार शाम सुरक्षा एजेंसियों ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। टीम ने शाम के समय दबिश देते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सरफराज आलम के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

इस गिरफ्तारी ने स्थानीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि आरोपी का संबंध राजनीति से भी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है, जिससे मामला और चर्चाओं में आ गया है।

हालांकि, इस पूरे प्रकरण को लेकर अधिकारियों की ओर से अब तक विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कपाली ओपी प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद नशीले पदार्थों के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

Share This Article