एकलव्य विद्यालय चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पंखे, बेड और गद्दे बरामद

एकलव्य विद्यालय चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पंखे, बेड और गद्दे बरामद

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने कुमारखूँगी थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, अंधारी में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए विद्यालय के सामान भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को विद्यालय से जुड़े सरदार आल्डा (56) ने कुमारखूँगी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि विद्यालय परिसर से बजाज कंपनी के आठ दीवार पंखे, कई लोहे के बेड (प्लाई सहित) तथा चार गद्दों की चोरी कर ली गई है। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया था।

शिकायत के आधार पर कुमारखूँगी थाना में कांड संख्या 17/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गण्डकीदा निवासी राम हेम्ब्रम (38) और रासिका हेम्ब्रम (31) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहें हमारे न्यूज पोर्टल joharnewstimes.com के साथ।

Share This Article