अनोखा जुगाड़: जरकिन में नहीं मिला पेट्रोल, तो सीधे ‘पावर टिलर’ लेकर पंप पहुंचा किसान

अनोखा जुगाड़: जरकिन में नहीं मिला पेट्रोल, तो सीधे 'पावर टिलर' लेकर पंप पहुंचा किसान

Johar News Times
2 Min Read

बालूमाथ, स्थानीय बालूमाथ-सेरेगड़ाीी मुख्य मार्ग पर स्थित ‘श्रेयांश फ्यूल्स’ जरी बालूमाथ) पेट्रोल पंप पर एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला। यहाँ एक किसान अपनी मोटरसाइकिल के पीछे खेतों में इस्तेमाल होने वाले भारी-भरकम ‘पावर टिलर’ (मिनी ट्रैक्टर) को बांधकर सीधे पेट्रोल पंप के नोजल तक ले आया।मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा नियमों के तहत पेट्रोल पंपों पर खुले डिब्बे, बोतल या जारकी में पेट्रोल देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। किसान को अपने खेतों की जुताई के लिए पावर टिलर में ईंधन की सख्त ज़रूरत थी। जब पंप पर उसे जारकी में तेल देने से मना कर दिया गया, तो उसने हार मानने के बजाय झारखण्ड का ‘गज़ब जुगाड़’ आजमाया। वह घर गया और अपनी बाइक के पीछे पावर टिलर को टोचन करके सीधे श्रेयांश फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने ले आया।
पंप पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य ग्राहकों ने जब खेत जोतने वाली मशीन को इस तरह बाइक से बंधे पेट्रोल पंप पर कतार में खड़ा देखा, तो वे भी दंग रह गए। देखते ही देखते इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। इलाके के लोग किसान की इस सूझबूझ और मज़बूरी में निकाले गए इस अनोखे रास्ते की खूब चर्चा कर रहे हैं।

Share This Article