सीसीएल रेलीगढ़ा में पेलोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सीसीएल रेलीगढ़ा में पेलोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Johar News Times
1 Min Read

फोटो 01 रेलीगढ़ा में पेलोडर जिसमें आग लगी दृश्य,

गिद्दी, सीसीएल रेलीगढ़ा परियोजना के एक पेलोडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, आग को पानी टैंकर से बुझाया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे पर पेलोडर लेकर ऑपरेटर कोयला उत्पादन स्थल की ओर चला, लेकिन कुछ दूर जाने पर अचानक इंजन के किसी जगह पर शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे आग धधक गया, ऑपरेटर ने पेलोडर से उतरकर अपनी जान बचाई, सूचना मिलने पर पानी टैंकर द्वारा पेलोडर आग लगे इंजन के उपर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक के पेलोडर के कई कलपूर्जे आग से जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे, खबर लिखे जाने तक नुकसान का आंकलन और आग कैसे लगी इसकी जांच हो रही थी. बताया जाता है कि पेलोडर किसी निजी कंपनी का था.घटना की जानकारी प्रबंधन को मिलने पर आग की खबर को छुपाने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन उपस्थित कर्मचारी एवं रोड सेल के मजदूरों ने अपनी-अपनी मोबाइल में फोटो विडियो कैद कर चुके थें ।उसके बाद आगलगी की घटनाको लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरो पर हैं ।

Share This Article